पैग़ाम





Dil Se..Best Hindi Poetry, positive quotes in hindi.


ये कोरोना तोड़ रहा अंदर से..या दिलों को झंझोड़ रहा है़..?
मार रहा इंसान को..या इंसान को इंसान से जोड़ रहा है..?



जिंदगी की रफ्तार मे खो गये थे हम..
खुदगर्जी की चादर ओढे सो गये थे हम..
मुद्दतों बाद देखा है परिवार को एक साथ गाते-बजाते इतने चैन से..
जरा सोचो..आखरी बार कब बैठे थे आप भी अपने घोसले मे इतने सुकून से..?
पूछ रहा सबको..तू कौन से सुख के पिछे दौड रहा है..?
हाँ.. ये कोरोना इंसान को इंसान से जोड़ रहा है !




कल तक था किसी को बंगला-गाडी, बैंक-बैंलस पे गुरूर..
कोई था..दो वक्त की रोटी के लिये बस-ट्रेन मे धक्के खाता मजबूर..
अब ना कोई गरीब है ..ना है कोई धनवान..
अपने अपने घरों मे कैद है बच्चे-बुढे-जवान..
अमीर-गरीब, छोटा-बडा सब भेद पिछे छोड़ रहा है..
हाँ.. ये कोरोना इंसान को इंसान से जोड़ रहा है !




कितने मारे सिरीया मे.. कितने मरे अफगानीस्तान मे?
इंडीया-पाकिस्तान, हिंदू-मुसलमान..कितनी नफरते है यहाँ इंसान-इंसान मे..?
है ना तुम्हारे पास बडे बडे न्युक्लियर हथियार..?
क्या इन से बस इंसान पर ही किया जाता वार..?
चायना-इटली-अमेरीका सबके घमंड को तोडमरोड रहा है..
हाँ ये कोरोना इंसान को इंसान से जोड़ रहा है !





उन्होने तोडे मंदिर..इन्होने भी मस्जिद पे भगवे लहराये..
पुछो जरा उनको..चर्च-मंदिर-मस्जिद सब ने आज अपने दरवाजे क्यो बंद करवाये..?
आज ना कोई सिख-इसायी..ना है कोई हिंदू-मुसलमान..
है तो बस.. कुदरत के आगे एक बेबस इंसान..
नफरतों की दिवारे तोड रहा है..
हाँ ये कोरोना इंसान को इंसान से जोड़ रहा है !





जिंदगी तो इसके बाद भी चलती रहेगी..
काले घने अंधेरे के बाद नयी सुबह खिलती रहेगी..
जरा सोच लेकिन..किस बात इतना घमंड है तुझको ए इंसान..
क्या सच मे है तू सर्वशक्तिशाली सर्वशक्तिमान..?

कुदरत के इस सीख से आँखे मत मूंद़ लेना..
फुरसत के लम्हे मिले है..खुद को जरा ढूँढ़ लेना..

खुद की खुशी के लिये जिंदगी भर जी लिया.. कुछ दुसरों की हँसी के लिये जी कर तू देख..
उपरवाले को भी नाज हो तुझ पर..काम कुछ ऐसा कर नेक..

प्यार बांटना है जिंदगी..किसी के आँसू पोंछना है जिंदगी.. पैगाम ये पिछे छोड रहा है..
हाँ ये कोरोना इंसान को इंसान से जोड़ रहा है !
हाँ ये कोरोना इंसान को इंसान से जोड़ रहा है !

                                                                                                -- तुषार






Please comment and share my post..

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोस्ती..

मै ये ठान के चलता हूं..

एहसास