संदेश

मै ये ठान के चलता हूं..

चित्र
Positive Quotes ठोकरें खाता हूं पर शान से चलता हूं ..! खुले आसमान के नीचे..सीना तान के चलता हूं ..! मुश्किलें तो साज है जिंदगी का.. ऊठुंगा..गिरुंगा..फिर ऊठुंगा.. और आखिर में.. जितूंगा मै ही... ये ठान के चलता हूं...  

Keep Smiling

चित्र
  ज़िन्दगी.. एक हसीन " ख़्वाब"  है.. जिसमें  जीने  की  " चाहत"  हो !  ग़म खुद ही " ख़ुशी " में बदल जायेंगे..  सिर्फ " मुस्कुराने " की आदत हो!😊😘

ऐतबार..

चित्र
तुम बस मुझपे थोड़ा सा ऐतबार कर लेना.. मैं प्यार बेशुमार कर लूंगा.. भूल जाओ तुम अपने सारे दर्दो गम.. कुछ ऐसे बाहो मे भर लूंगा..🤗                                                                -tushh

कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं...

चित्र
Best Friendship Poetry मैं यादों का  किस्सा खोलूँ .. तो  कुछ दोस्त बहुत  याद आते हैं ! मैं गुजरे पल को सोचूँ.. तो कुछ दोस्त  बहुत याद आते हैं ! अब जाने कौन-सी नगरी में, आबाद हैं जाकर मुद्दत से ! मैं देर रात तक जागूँ .. तो  कुछ दोस्त  बहुत याद आते हैं ! कुछ बातें थीं फूलों जैसी, कुछ लहजे खुशबू जैसे थे, मैं शहर-ए-चमन में टहलूँ  तो  कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ! सबकी जिंदगी बदल गई.. एक नए सिरे में ढल गई.. किसी को नौकरी से फुरसत नहीं... किसी को दोस्तों की जरूरत नही ! सारे यार गुम हो गए हैं... "तू" से "तुम".. और "आप" हो गए हैं ! मैं गुजरे पल को सोचूँ.. तो कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ! धीरे धीरे उम्र कट जाती है... जीवन यादों की पुस्तक बन जाती है, कभी किसी की याद बहुत तड़पाती है... और कभी यादों के सहारे ज़िन्दगी कट जाती है ! किनारों पे सागर के खजाने नहीं आते, ...फिर जीवन में दोस्त पुराने नहीं आते ! जी लो इन पलों को हंस के दोस्त..  फिर लौट के दोस्ती के जमाने नहीं आते !

एहसास

चित्र
Love Poetry कभी कभी सोचता हूँ मै.. कौन हो तुम मेरे..? क्यों दिल के इतने पास हो..? मलाई घेवर की मिठास हो तुम.. कभी ना बूझे..वो प्यास हो तुम.. यूँही मुस्कुरा दू जिसे सोचकर.. वो खूबसूरत एहसास हो तुम.. हाँ कुछ खास हो तुम..इसलिए मेरे दिल के पास हो तुम ! जीवन के तपते ग्रीष्म मे.. शीतल सावन मास हो तुम ! इस प्यासे रेगिस्तान मे.. मृगजल सा आभास हो तुम ! हाँ कुछ खास हो तुम..इसलिए मेरे दिल के पास हो तुम ! तुम निर्मल, तुम चंचल.. बेफिकर बिंदास हो तुम .. मेरे इस्टाईल मे बोलू तो.. फर्स्ट क्लास, एकदम झक्कास हो तुम! हाँ कुछ खास हो तुम..हाँ मेरे दिल के पास हो तुम !                                                          -- तुषार  

Be happy

चित्र
मन खुश है.. तो एक बूँद भी बरसात है .. दुखी मन के आगे समुंदर की भी क्या औकात है..😊 Think Positive

दोस्ती..

चित्र
Happy Friendship Day सच्चा दोस्त क्या होता है..? कभी कभी जिंदगी मे आगे बढते हुये..किसी अनजाने अजनबी से कोई रिश्ता जुड जाता है..और फिर वो एक सच्ची दोस्ती मे बदल जाता है.. ये किसी उम्र की मोहताज नही होता ..जिस से जुडना मन का लगाव..जुड जाता है..! सच्चा दोस्त वही होता है..! जिसकी कमी आप हर पल मेहसूस करे.. सच्चा दोस्त वही होता..! किसी के साथ समय बिताने से...बाते करने से सुकुन मिलता है.. सच्चा दोस्त वही होता..! जिसके साथ आप अपना हर सुख-दुख बाटना चाहते है.. सच्चा दोस्त वही होता..! ये वो जज्बा वो एहसास है, जिसका कोइ नाम नही होता है.. सच्ची दोस्ती वो रिश्ता है.. जो बेहद पाक..बेहद खुबसूरत होता है...!                                                                                                     -- तुषार Friends Forever Happy friendship day..❤

इम्तिहान

चित्र
Keep Smiling जिंदगी तेरे इम्तिहान मे..न जाने कितने सवाल अनसुलझे रह गये..! कभी हँस दिये..कभी चुप रहे...कुछ आँखों की नमी मे बह गये..! चलते थे कभी..यारों का काफिला साथ ले कर.. जेबे खाली..और दिलों मे हजारो अरमान ले कर.. वो यारों की यारी..वो मेहफिले सारी.. सब कुछ..बस यादें बन कर रह गये.. जिंदगी तेरे इम्तिहान मे..न जाने कितने सवाल अनसुलझे रह गये..! आये थे जिंदगी मे वो  खुशबू बन कर..इत्र सा हमे मेहका गये.. बेबाक-अल्लड अपनी मुस्कुराहट से..हँस कर जीना सीखा गये.. देखे जो कभी  दोनो ने मिलकर... ख्वाँब अधुरे रह गये... जिंदगी तेरे इम्तिहान मे..न जाने कितने सवाल अनसुलझे रह गये..! माँ को देखू तो..यूँ ही आँख भर आती है.. इतनी मोहब्बत..इतनी ताकत..वो कहाँ से लाती है? कैसे चुकाऊ ये ऋण..जनम जनम तक तेरे कर्जदार बन कर रह गये.. कुछ कर्ज बाकी रह गये.. कुछ फर्ज बाकी रह गये.. जिंदगी तेरे इम्तिहान मे..न जाने कितने सवाल अनसुलझे रह गये..! कभी हँस दिये..कभी चुप रहे...कुछ आँखों की नमी मे बह गये..!😊                                                                               -- तुषार Life Poetry, Love Shayri        

पैग़ाम

चित्र
Dil Se..Best Hindi Poetry, positive quotes in hindi. ये कोरोना तोड़ रहा अंदर से..या दिलों को झंझोड़ रहा है़..? मार रहा इंसान को..या इंसान को इंसान से जोड़ रहा है..? जिंदगी की रफ्तार मे खो गये थे हम.. खुदगर्जी की चादर ओढे सो गये थे हम.. मुद्दतों बाद देखा है परिवार को एक साथ गाते-बजाते इतने चैन से.. जरा सोचो..आखरी बार कब बैठे थे आप भी अपने घोसले मे इतने सुकून से..? पूछ रहा सबको..तू कौन से सुख के पिछे दौड रहा है..? हाँ.. ये कोरोना इंसान को इंसान से जोड़ रहा है ! कल तक था किसी को बंगला-गाडी, बैंक-बैंलस पे गुरूर.. कोई था..दो वक्त की रोटी के लिये बस-ट्रेन मे धक्के खाता मजबूर.. अब ना कोई गरीब है ..ना है कोई धनवान.. अपने अपने घरों मे कैद है बच्चे-बुढे-जवान.. अमीर-गरीब, छोटा-बडा सब भेद पिछे छोड़ रहा है.. हाँ.. ये कोरोना इंसान को इंसान से जोड़ रहा है ! कितने मारे सिरीया मे.. कितने मरे अफगानीस्तान मे? इंडीया-पाकिस्तान, हिंदू-मुसलमान..कितनी नफरते है यहाँ इंसान-इंसान मे..? है ना तुम्हारे पास बडे बडे न्युक्लियर हथियार..? क्या इन से बस इंसान पर ही किया जाता वार..? चायना-इटली-अमेरीका सबके घमंड को तोडम